आहोर। निकटवर्ती भाद्राजून पहाड़ी की तलहटी में स्थित मीणा समाज की
आराध्यदेवी आशापुरा माता मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह उत्साह से
हुआ। समारोह में विधायक भगराज चौधरी ने कहा कि समाज की उन्नति के लिए
शिक्षा की महत्ती आवश्यकता है। विधायक चौधरी ने मीणा समाज के दानारामजी
महाराज मंदिर परिसर में सभा भवन बनाने के लिए राशि देने की घोषणा की।